रंगरा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 274.32 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तस्करी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से दी गई है।

Whatsapp group Join

प्रेस रिलीज के अनुसार, शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिलने पर रंगरा थाना पुलिस टीम ने चापर मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक पिकअप वाहन पुलिस को देखकर सड़क किनारे खड़ा कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस द्वारा बरामद शराब की कुल मात्रा 274.32 लीटर बताई गई है। मामले में शराब तस्करी के लिए लाइनर का काम कर रहे एक कार सवार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशांत कुमार, प्रणव कुमार सिंह (निवासी मदरौनी, थाना रंगरा) और मेराज मंसूर (निवासी झंडापुर थाना क्षेत्र) के रूप में की गई है।

पुलिस ने पिकअप वाहन और कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार पिकअप चालक की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध धंधे में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *