नवगछिया। शहर के बाजार स्थित घाट ठाकुरबाड़ी मंदिर में बुधवार को वसंत पंचमी के अवसर पर शिवरात्रि कमिटी के तत्वावधान में भगवान शिव का तिलकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जायेगा । कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे किया जायेगा ।

तिलकोत्सव में मंदिर के पंडित अजीत पाण्डेय,  यजमान सहित संतोष, रामजी, पंकज, अमर गुप्ता, अमित जायसवाल, मदन भगत, अमित भगत, कन्हैया साह, बजरंग साह और सुमित ने तिलक की थाली लेकर नगर भ्रमण करेंगे।

नगर भ्रमण डीजे, ढोल-नगाड़ों और कलाकारों के साथ घाट ठाकुरबाड़ी मंदिर से शुरू होकर स्टेशन रोड, प्रोफेसर कॉलोनी होते हुए जगतपति महादेव मंदिर गौशाला जायेगा । वहां विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ और हवन संपन्न कराया जायेगा ।

वही शिवरात्रि कमिटी के पार्षद दीपक कुमार गुड्डू, संतोष, रणवीर भगत, काशी गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नगर भ्रमण में शामिल रहेंगे ।

कमिटी के सदस्य मदन भगत ने बताया कि आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर इसी मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर शहर में विशाल और भव्य शिव बारात भी निकाली जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *