नवगछिया : भागलपुर से नवगछिया जीरो माइल जाने के दौरान टेंपो लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। तीन बदमाशों ने भागलपुर स्टेशन से टेंपो चालक से वाहन रिजर्व किया और रास्ते में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो चालक संगम कुमार, निवासी अठगामा, तीन अज्ञात युवकों को लेकर नवगछिया जीरो माइल की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ पर कलबलिया धार के पास पहुंचा, तभी बदमाशों में से एक ने शौच जाने का बहाना बनाकर चालक से टेंपो रोकने को कहा। टेंपो रुकते ही बदमाशों ने चालक को नीचे उतार दिया और टेंपो लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित चालक संगम कुमार ने नवगछिया थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

इस घटना के बाद क्षेत्र के टेंपो और ऑटो चालकों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *