नवगछिया में बनेगी बिहार विशेष औद्योगिक सुरक्षा बल की नई बटालियन, 100 एकड़ जमीन की तलाश जारी
नवगछिया। नवगछिया में बिहार विशेष औद्योगिक सुरक्षा बल (बीएसआईएसएफ) की एक नई बटालियन स्थापित किए जाने की योजना है। इसके लिए लगभग 100 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। विभाग द्वारा वर्ष 2025 में ही जमीन की उपलब्धता को लेकर संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया था।
Total Downloads: 166
इस बटालियन की स्थापना का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों, महत्वपूर्ण संस्थानों एवं सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है। राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने तथा निवेशकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
बीएसआईएसएफ के गठन का मुख्य उद्देश्य बिहार के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कारखानों और सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा के लिए एक समर्पित बल उपलब्ध कराना है। नवगछिया क्षेत्र में उपयुक्त भूमि उपलब्ध होने के आधार पर इस बटालियन का निर्माण किया जाएगा।

