IMG_20170315_17302

ढोलबज्जा: खैरपुर कदवा पंचायत के शर्मा टोला पहुंचकर, गुरुवार के दिन भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद मंडल किसानों से मिले। जहां उन्होंने किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रह कई स्कीम के तहत लोगों को कृषि से संबंधित फसल व कृषि बीमा के बारे में विस्तार से बताते हुए इस योजना का लाभ लेने के लिए जागरुक किया। श्री मंडल ने बताया कि- किसानों के लिए केंद्र सरकार, जो योजना चलाती है, उस पर राज्य सरकार अम्ल नहीं कर रहे हैं । जिससे किसानों को सही लाभ नहीं मिल पाते हैं। मैं फिर इसी माह कदवा में दो दिन रात्री विश्राम कर, किसानों को मिलने वाले लाभ के बारे में लोगों को विस्तार से बताऊंगा। मौके पर किसान बिंदेश्वरी शर्मा, मुनीलाल व प्रकाश शर्मा के साथ डॉक्टर नगीना राय मौजूद थे। उसके बाद कदवा दियारा पंचायत के ठाकुरजी कचहरी टोला पहुंचकर, अपनी पार्टी यानी संगठन को विस्तार करने के लिए बबलू राय से मिले। जहां पूरी राय मनोज, रुदल, अभिषेक व देव शर्मा उपस्थित थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *