भागलपुर से कहीं दूसरे जगह नहीं जाएगें
नवगछिया : बाबा विशु राउत पहुंच पथ के पास बुधवार को राजा क्यूल सेंटर का उद्घाटन पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर एक समारोह का भी आयोजन किया गया. वहीं उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने से यहां के लोगों को नवगछिया नहीं जाना होगा साथ ही किसानों के लिए भी अच्छी निकटतम सुविधा हुई है. इस मौके पर उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक पुलकित सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास लोगों के लिए सार्थक साबित होगा. वही उद्घाटन समारोह के बाद यूपी में भाजपा के प्रत्याशी जीत का श्रेय कार्यकर्ता को देते हुए कहा यूपी में साइकिल की हवा भाजपा ने ऐसी निकाले के कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे पर उन्होंने कहा कि यूपी , उत्तराखंड , मणिपुर, गोवा में सभी लोगों ने जात पात से ऊपर उठकर अपना मतदान किया. वहीं उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर रूकने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में कहा कि यह ट्रेन इटावा, मैनपुरी, और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के घर बाड़ जो कि जंक्शन है वहां पर भी राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं है. मगर एक डी कैटेगरी के नवगछिया स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव हो रहा है़ यह तो बड़ी बात है.और उन्होनें कहा कि लोग कहते है कि शाहनवाज हुसैन को कोई मंत्री पद नहीं दिया जाता है मगर हम 6 बार से पार्टी के प्रवक्ता,13 बार से पार्टी में पदाधिकारी के रूप में और 5 या 6 बार लोकसभा का सदस्य साथ में कई विभागों में मंत्री भी रह चुके है. अगर सभी लोग मंत्री ही बन जाएगा. तो पार्टी के लिए काम कौन करेगा. जैसे आप लोग देखे होगें कि यूपी, बनारस, उत्तराखंड, में जाकर पार्टी के लिए प्रचार किए यह तो पार्टी का ही काम है. पीर उन्होनें कहा कि जो कोई भी एनएच 106 के लिए क्रेडीट लेने के लिए मार कर रहे है़. मगर आप सबों को तो पता ही होगा कि कौन एनएच 106 का प्रोजेक्ट पर काम किया है. वहीं उन्होंने नवगछिया में बढ़ते अपराध पर भी बोला कि जो कोई भी अपराध में अपना रूची ले रहे है़. यह गलत है. अपराध बहुत ही खतरनाक जी है. इसमें सामील होने वाले का केरीयर खत्म हो जाता है. उन्होनें यहां के बड़े लोगों से अपराध में गए हुए सभी लोगों को समझाने के लिए कहा है


अपराध का रास्ता छोड़ देने के लिए कहा इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पुर्व सांसद अनील यादव,जिला परिषद अध्यक्ष टूनटून साह, इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य विपीन कुमार मंडल, खरीक जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, पूनम चरौसिया, नवगछिया प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बबलू चौधरी, रंगड़ा प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवी कुमार रंजन, गोपालपुर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आशीश पांडेय, जीला उपाध्यक्ष भाजपा आलोक सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश राणा, नगर भाजपा महामंत्री नयीम, विश्व विद्यालय प्रमुख अजय सिंह, मिथलेश कुमार, गौरव झा, गोतम कुमार, बाबूल कुमार, मुक्तिनाथ सिंह, नरेश प्रसाद साह, फाइटर जैम्स , जिला महामंत्री अजीत कुमार सिंह, मिडीया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, घनश्याम कुमार यादव, पूर्व विधायक रूपौली शंकर सिंह, चंदन सिंह, मनोज कुमार, दिनेश प्रसाद, नवगछिया प्रखंड उपप्रमुख विजय सिंह, तेतरी पंचायत के मुखिया रविंद्र दास, जमुनिया पंचायत के मुखिया शाहिद बैठा, तेतरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुभाष राय व अन्य कई कार्यकार्ताओं ने स्वागत किया.


