नवगछिया–कटिहार–बरौनी रेलखंड पर सोमवार को नवगछिया जीआरपी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। समस्तीपुर–कटिहार पैसेंजर ट्रेन की जांच के दौरान ट्रेन के बाथरूम के पास लावारिश हालत में एक उजले रंग का थैला बरामद किया गया।थैले की तलाशी लेने पर उसमें 750 एमएल की 14 बोतलें और 180 एमएल की 39 बोतलें फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब पाई गईं। कुल मिलाकर 17.520 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
Total Downloads: 173
इस संबंध में नवगछिया जीआरपी थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा अज्ञात तस्कर के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जीआरपी पुलिस रेलखंड पर लगातार निगरानी रख रही है और अवैध शराब के परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जीआरपी पुलिस ने यात्रियों और आम लोगों से अपील की है कि यदि ट्रेन या रेलवे परिसर में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत जीआरपी को सूचित करें, ताकि अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

