नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बलहा गांव में एक विक्षिप्त युवक पिछले 10 से 15 दिनों से लावारिस अवस्था में रह रहा है। युवक गांव के वार्ड संख्या 2 में स्थित श्रीकृष्णा विवाह भवन के पीछे एक अर्ध-निर्मित मकान में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, युवक न तो किसी से भोजन की मांग करता है और न ही अपने खाने-पीने का कोई प्रबंध करता है। वह अपना नाम और पता बताने में भी असमर्थ है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को कई बार कचरे के ढेर से भोजन योग्य वस्तुएं चुनकर खाते हुए देखा गया है।

स्थानीय निवासी इंटू कुमार, बीरबल कुमार और अविनाश कुमार ने बताया कि युवक को मृत कुत्ते और बिल्ली का कच्चा मांस खाते हुए भी देखा गया है, जो उसके स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।

इतने दिनों से युवक की इस दयनीय स्थिति के बावजूद न तो उसके परिजन उसकी तलाश में सामने आए हैं और न ही किसी सामाजिक संस्था या प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस पहल की गई है। गांव के लोगों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर युवक को सुरक्षित आश्रय और उपचार उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस संबंध में भवानीपुर थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि अब तक उन्हें इस मामले में कोई लिखित आवेदन या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *