नवगछिया : संतोष धर्म कांटा के सामने स्थित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक धरमलाल मंडल ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की कल्पना संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गुरु का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की अब तक की प्रगति और शिक्षा के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ निदेशक द्वारा केक काटकर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे समारोह का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं, जिनमें दीपा भारद्वाज, नियति कुमारी, प्रीतम कुमारी, नंदनी कुमारी, विनीता कुमारी, सीमा कुमारी, बेबी कुमारी, पूरन शर्मा, संतोष कुमार, वरुण बाबुल एवं डांस शिक्षक नीतीश कुमार शामिल थे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *