नवगछिया के सत्यनारायण मंदिर रोड स्थित ननिहाल से जुड़ी बेटी रचिता सिंह ने निशानेबाजी के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे नवगछिया क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। शूटिंग एसोसिएशन ऑफ मेघालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रचिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।

रचिता सिंह स्वर्गीय श्री कृष्णानन्द सिंह की नातिन हैं, जो नवगछिया के एक प्रतिष्ठित एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति रहे हैं। बचपन से ही रचिता का ननिहाल नवगछिया में रहा, जहां उन्हें अनुशासन, आत्मनिर्भरता और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। ननिहाल पक्ष के सहयोग और मार्गदर्शन ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता शिलॉन्ग पीक में आयोजित हुई, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों के बीच रचिता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने लगातार अभ्यास जारी रखा और यह साबित किया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर नवगछिया के सत्यनारायण मंदिर रोड सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने रचिता को बधाई देते हुए इसे नवगछिया की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
नवगछिया की यह बेटी आज क्षेत्र की शान बन चुकी है और आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत संदेश दे रही है कि मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से हर सपना साकार हो सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *