राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने पुलिस गश्ती वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आईं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी सड़क से सीधे भवानीपुर थाना परिसर तक जा पहुंची और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मियों की जान बाल-बाल बच गई।

पुलिस जिला नवगछिया के बिहार गृह रक्षा कोषाध्यक्ष विकास कुमार झा ने बताया कि नवगछिया की ओर से एक खाली हाइवा तेज रफ्तार में आ रहा था। भवानीपुर थाना में तैनात पुलिस जवान डब्लू कुमार पासवान, नंदकिशोर साह और अंकेश यादव एनएच-31 के किनारे खड़ी गश्ती गाड़ी में बैठे थे। इससे पहले कि वे वाहन से उतर पाते, हाइवा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में घायल तीनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष शंभू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाइवा चालक तेज गति में था, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

स्थानीय लोगों ने एनएच-31 पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर सख्त नियंत्रण की मांग करते हुए नियमित जांच अभियान चलाने की अपील की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *