नवगछिया होकर होली के अवसर पर छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी और इनका ठहराव नवगछिया स्टेशन पर होगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
चलने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनें:
कटिहार–अमृतसर स्पेशल
कटिहार से 25 फरवरी से 5 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा अमृतसर से प्रत्येक बुधवार को खुलेगी।दिल्ली–कामाख्या स्पेशल
दिल्ली से बुधवार को और कामाख्या से शुक्रवार को चलेगी।आनंद विहार–जोगबनी स्पेशल
आनंद विहार से 25 फरवरी से 2 मार्च तक हर बुधवार को तथा जोगबनी से गुरुवार को खुलेगी।नारंगी–गोरखपुर स्पेशल
नारंगी से 19 फरवरी से 26 मार्च तक परिचालन होगा, जबकि गोरखपुर से निर्धारित तिथियों पर चलेगी।टाटा–कटिहार स्पेशल
टाटा नगर से 2 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को तथा कटिहार से 3 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को खुलेगी।मोहाली–कटिहार होली स्पेशल
मोहाली से 25 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार, होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय और सीट उपलब्धता की जानकारी अवश्य जांच लें।

