नवगछिया: जीरो माइल के पास एक दुकान में घुसकर कुछ युवकों द्वारा महिला दुकानदार से 10 हजार रुपये निकाल लेने, विरोध करने पर छेड़खानी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
Total Downloads: 61
दिए गए आवेदन में महिला ने तेतरी गांव के पांच युवकों पर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह जीरो माइल के पास अपनी दुकान में बैठी थी। इसी दौरान कुछ युवक मुंह पर गमछा लपेटकर दुकान पर पहुंचे और चाय मांगा। इसी बीच एक युवक ने काउंटर से 10 हजार रुपये निकाल लिए।
जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और छेड़खानी भी की। घटना के बाद महिला ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

इधर पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
