नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड पर अंभो के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना खरीक स्टेशन मास्टर ने नवगछिया जीआरपी को दी, जिसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

Whatsapp group Join

मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कटिहार जिले के नया मतपुर, बारसोई निवासी नरेश केवट (40) पिता मुनेश्वर केवट के रूप में हुई। नवगछिया पुलिस की सूचना मिलने पर शुक्रवार शाम को परिजन अस्पताल पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि नरेश केवट गुजरात के अहमदाबाद में काम करता था और करीब पांच माह पहले ही काम के सिलसिले में वहां गया था। वह अहमदाबाद से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में ट्रेन से गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गया।

मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी रूबी देवी सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि नरेश के चार पुत्रियां और एक तीन वर्षीय पुत्र है। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

घटना के बाद अस्पताल में पत्नी रूबी देवी बार-बार यह कहते हुए बिलख रही थी कि अब बच्चों को कौन पढ़ाएगा। वह शव को बार-बार झकझोर कर रोती रही, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *