नवगछिया: नवगछिया, रंगराचौक और इस्माईलपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पैक्स चुनाव के लिए मतदान 18 मार्च को कराया जाएगा।

Whatsapp group Join

नवगछिया प्रखंड में ढोलबज्जा पैक्स और खैरपुर पैक्स में मतदान होगा। वहीं जमुनिया पैक्स के अध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

इधर, रंगराचौक में मदरौनी, साधुवा चपर और इस्माईलपुर प्रखंड के कमलाकुंड पैक्स में भी मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां कुल 845 मतदाता हैं, जिनके लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम पूरे होने की बात कही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *