गर्मी के आगमन के साथ ही नवगछिया में पेट दर्द, दस्त और डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। सोमवार को अनुमंडल अस्पताल में अचानक बड़ी संख्या में डायरिया के मरीज भर्ती होने लगे।

अस्पताल में पहुंचे मरीजों में अधिकांश महिलाएं शामिल थीं। सभी मरीजों का तुरंत इलाज किया गया। डॉक्टरों ने स्लाइन चढ़ाकर उनकी स्थिति में सुधार किया, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी मरीजों को समय पर स्लाइन दिया गया, जिससे उनकी हालत अब सामान्य हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई और खानपान में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *