नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल परिसर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण हालात चिंताजनक बने हुए हैं। मरीजों का कहना है कि रात के समय मच्छरों की समस्या और भी गंभीर हो जाती है,

जिससे उन्हें आराम करने में कठिनाई होती है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द फॉगिंग कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *