नवगछिया। मदरौनी चौक स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
Total Downloads: 425
आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती, स्थानीय लोगों ने ही आग बुझा दी थी।
गैरेज संचालक रितेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय पास ही रामनवमी के अवसर पर मेला लगा हुआ था, जिससे इलाके में भीड़ भी अधिक थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले को देखते हुए पहले से अग्निशमन की व्यवस्था होनी चाहिए थी। साथ ही मदरौनी चौक पर बैरिकेडिंग की भी मांग की गई है, ताकि मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और इस तरह की घटनाओं से बचाव हो सके।
