नवगछिया। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन दिन पूर्व आई बेमौसम आंधी और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खासकर मकई समेत अन्य तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं।

मंगलवार को नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम और जयरामपुर के कुमार सौरभ ने जानकारी दी कि स्थानीय विधायक ईं. शैलेंद्र ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से बात की है। उन्होंने प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया है और नारायणपुर, बिहपुर एवं खरीक प्रखंडों में फसल क्षति के आकलन के लिए सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों को राहत देने की कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को उम्मीद है कि सरकार जल्द उचित मुआवजा देकर उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *