नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला भवानीपुर में भाइयों के बीच हुआ आपसी विवाद हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई के सिर पर कुदाल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल युवक की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि घर पर किसी बात को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुंदन कुमार ने गुस्से में आकर कन्हैया कुमार के सिर पर कुदाल से हमला कर दिया।

हमले में कन्हैया कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार, मामूली विवाद का इस तरह हिंसक रूप लेना चिंता का विषय है।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *