खरीक : आज बिहपुर विधायक वर्षा रानी ने विधानसभा में खरीक प्रखंड में विधुत उप-केंद्र निर्माण के मुद्दों को विधानसभा में उठाते हुए कहा कि बिहार सरकार ने राज्य के सभी प्रखंड में विधुत उप-केंद्र बनाने का निर्णय 2010 में सरकार द्वारा लिया गया था ।

IMG-20170317-WA0010

जिसके तहत अभी तक खरीक प्रखंड में विधुत उप – केंद्र का निर्माण नही हो पाया है । मैं सरकार से जानना चाहती हूँ कि कब तक खरीक प्रखंड में विधुत उप-केंद्र बन कर तैयार हो जायेगा । जिसे खरीक प्रखंड के लाखो जनता को उसका लाभ मिल सकेगा और प्रखंड की जनता को 20 से 22 घंटा बिजली मिलने लगेगी ।
विधानसभा में विधायक वर्षा रानी के सवालों का सकारात्मक जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि खरीक प्रखंड में विधुत उप-केंद्र दिसंबर 2017 तक बनकर तैयार हो जायेगा ।
विधायक ने सरकार के जबाब पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रखंड की जनता की बहुत पुरानी मांग पूरी होने के कगार पर है। इसके लिए पहले से भी लगातार विभागीय स्तर पर सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल प्रयासरत थे । यह विधुत उप-केंद्र खरीक प्रखंड अंतर्गत एन एच 31 खरीक चौक के समीप बनेगा। इसके निर्माण में पांच करोड़ की लगत राशि खर्च होगी । 5 एमबीए का तीन ट्रांसफार्मर लगेगा ।
इसके लिए युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव,अकलियत प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष कमरूजमा अंसारी,अध्यक्ष दल्लू यादव,नंदू यादव,दिनेश साह,मो अंसार अंसारी, विन्देश्वरी झा आदि ने विधायक वर्षा रानी को बधाई दी है ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *