बबलू मंडल किसान (लोकमान्य) और तीनटंगा दियारा में आगजनी कांड के अपराधीयों को बचा रही है गठबंधन की सरकार
नवगछिया : भाकपा माले के नेताओं ने नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर से पैदल मार्च निकाल कर वैशाली होटल के पास भाकपा माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल के नेतृत्व में भाकपा माले ने अपराधिय पुलिस, राजद नेता गठजोड़ का नारा लगाते हुए सुबे के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर से पैदल मार्च निकालते हुए. नवगछिया बाजार के वैशाली होटल के पास में मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पूतला दहन किया गया. जिसमें कि अपराधी नितीश कुमार श्रम करो बिहार में अपराधी राज्य नहीं चलने देगें ये सभी नारा लगाते हुए सभी भाकपा माले के नेताओं ने मार्च को आगे बढ़ाते गए. वहीं स्टेशन परिसर में भाकपा माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपराधियों, बलात्कारियों, पुलिस, राजनेताओं की नापाक गठजोड़ की सरकार चल रही है.


जो कि दलितों महिलाओं किसान मजदूर छात्र नौजवानों के खिलाप खड़ी है. इसलिए डीका कुमारी का नृशंस बलात्कार हो या बबलू मंडल किसान लोकमानपुर का हत्या या फीर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंगड़ा के भोला मंडल द्वारा रंगरा प्रखंड के तीनटंगा में रेयती जमीन पर बसे लोगों के घर में दलित गरीब पिछड़े लोगो के घर में आग लगा देने का सवाल पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार चूप बैठे है. इसलिए अगर बिहार सरकार अपराध मुक्त बिहार, विकसीत बिहार बनाने के लिए इस नापाक गठबंधन सरकार के खिलाप संघर्ष तेज करना होगा. इस मौके पर उपेंद्र मंडल, नंदलाल मंडल, अनील मंडल, महेंद्र मंडल, सिकंदर यादव, सुभाष मंडल प्रखंड कमेटी सदस्य राधे, श्याम रजक व संजय सिंह ने भाग लिया.


