नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना 4 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे रायपुर-भवानीपुर मार्ग पर हुई।

मृतका की पहचान 55 वर्षीय गीता देवी के रूप में की गई है। वहीं, घायल महिला की पहचान मिशन देवी, पति धीरज शर्मा, के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं सुबह अपने खेत में गेहूं काटने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रायपुर-भवानीपुर मार्ग पर एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिशन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद आसपास के स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

इस संबंध में भवानीपुर थाना प्रभारी शंभू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है, जबकि दूसरी घायल महिला को इलाज के लिए मायागंज भेजा गया है।

खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *