नवगछिया। खरीक थाना पुलिस ने नियमित गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान तुलसीपुर निवासी दिलखुश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में चलाए जा रहे नियमित गश्ती अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में खरीक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर नियमित गश्ती और सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *