बिहपुर। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत भाजपा विधायक ईं. कुमार शैलेंद्र ने मंगलवार को पूरबी पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित मिल्की गांव में नवनिर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया।

यह सड़क करीब साढ़े सात लाख रुपये की लागत से लक्ष्मी सिंह के घर से मणिकांत राय के घर तक बनाई गई है। उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पहले इस मार्ग पर गड्ढों और जलजमाव के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सड़क बनने से लोगों की वर्षों पुरानी समस्या दूर हो गई है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे आने-जाने में सहूलियत होगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....