नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में रविवार सुबह गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे दीपक कुमार की शादी से पूर्व चल रहे मड़वा कार्यक्रम के दौरान हुई।

बताया गया कि मड़वा कार्यक्रम में एक गाना बज रहा था, इसी दौरान पड़ोसी प्रीतम ठाकुर और अमरजीत कुमार उग्र हो गए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिससे करीब 60 वर्षीय फूलन देवी और अभिषेक कुमार घायल हो गए।

घायलों को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़िता फूलन देवी ने बताया कि उनके परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी और मड़वा कार्यक्रम के तहत गाना बजाया जा रहा था। इसी दौरान मामूली बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....