नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित सधुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां छोटे भाई ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छत पर रखी पानी की टंकी में फेंक दिया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

Whatsapp group Join

मृतक की पहचान 40 वर्षीय फूलेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय गनौरी सिंह के पुत्र थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटा भाई रुदल सिंह अपनी पत्नी अंजू देवी और साले शत्रुघ्न सिंह के साथ फरार हो गया है।

गुरुवार शाम टंकी से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रंगरा थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टंकी से शव बरामद कराया।

मृतक की मां कौशल्या देवी ने पुलिस को बताया कि आरोपी रुदल सिंह ने बुधवार रात घर की बिजली काट दी थी, ताकि अंधेरे में घटना को अंजाम दिया जा सके। इसके बाद वह छत पर चला गया और जब सभी सदस्य सो गए, तब उसने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर फूलेश्वर सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पानी की टंकी में छिपा दिया गया और तीनों आरोपी फरार हो गए।

सुबह जब घर के अन्य सदस्य उठे तो सभी गायब मिले। पड़ोसियों के साथ मिलकर खोजबीन की जा रही थी, तभी टंकी से दुर्गंध आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रुदल सिंह ने पहले ही अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी और अब बड़े भाई के हिस्से पर कब्जा करना चाहता था।

फूलेश्वर सिंह पेशे से राजमिस्त्री थे और चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते थे। चार दिन पहले उनकी मां कौशल्या देवी सड़क हादसे में घायल हो गई थीं, जिनका इलाज कराने के लिए वह दो दिन पहले ही घर लौटे थे। उनकी पत्नी और चारों बच्चे फिलहाल चंडीगढ़ में हैं और घटना की सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet