नगर परिषद नवगछिया ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। परिषद की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, शहर में दैनिक स्वच्छता कार्यों के संचालन और प्रबंधन के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए मैनपावर उपलब्ध कराने हेतु एजेंसियों से ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
Total Downloads: 291
करीब 12.32 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर के सभी वार्डों में नियमित और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
निविदा के तहत चयनित एजेंसी को अगले दो वर्षों तक नगर परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर सफाई कर्मियों की तैनाती, निगरानी और प्रबंधन की जिम्मेदारी निभानी होगी। इस पहल से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

