नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनटंगा करारी गांव में बुधवार को अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। इस घटना में तीन घर पूरी तरह जल गए, जिससे तीन परिवार बेघर हो गए। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत चूल्हे से निकली चिंगारी से हुई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान बचाने का मौका भी नहीं मिल सका।
Total Downloads: 47
इस हादसे में सुनीता देवी, सीमा देवी और खुशबू देवी के घर पूरी तरह नष्ट हो गए। घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया, जिससे परिवारों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की और दमकल टीम की मदद से आखिरकार आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक तीनों घर पूरी तरह तबाह हो चुके थे।फिलहाल प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। पूर्व सरपंच शंभू यादव ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों को जल्द राहत और मुआवजा दिया जाए।

