नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे एक युवक और उसकी मां पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसके बेटे पर मारपीट, पत्थरबाजी और गहने छीनने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित रोहित कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

Whatsapp group Join

रोहित कुमार के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह अपने दोस्त राजा गुप्ता के साथ नारायणपुर सनलाइट मैदान से क्रिकेट खेलकर बलहा स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ज्योति ब्यूटी पार्लर की संचालिका इंदु देवी ने उन्हें बेवजह रोककर बातों में उलझाया और उन पर पानी फेंक दिया।

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर इंदु देवी ने उन पर थूक फेंका और गाली-गलौज करने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग और रोहित के परिजन मौके पर जुट गए। इसी बीच इंदु देवी ने अपने घर की छत से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

घटना के दौरान रोहित की मां खुद को बचाने के लिए इंदु देवी की दुकान में चली गईं। आरोप है कि इसी दौरान इंदु देवी के बेटे शुभम कुमार ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र और कान से बाली खींच ली। जब गहने वापस मांगे गए तो उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

रोहित कुमार ने थाना अध्यक्ष से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने आवेदन के साथ घटना से संबंधित तस्वीरें भी सौंपी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet