गोपालपुर। थाना क्षेत्र के डिमाहा गांव से लापता हुए दो सगे नाबालिग भाइयों—हर्ष राज और मोक्ष कुमार—को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चे पटना से मिले हैं।
जानकारी के अनुसार, राजेश चौधरी के दोनों पुत्र शुक्रवार को साइकिल लेकर घर से निकले थे और अभिया के पास से अचानक लापता हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई।
जांच के दौरान सूचना मिली कि दोनों बच्चे पटना में हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से उन्हें बरामद कर सुरक्षित वापस लाया गया।

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

