पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार को पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में तेंदुआ से मिलने उसके पिंजरे के बिलकुल पास पहुंच गए। तेजप्रताप यादव को अपने नजदीक देखकर तेंदुआ गुर्राने लगा। हालांकि इस दौरान तेज प्रताप के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी।

20_03_2017-tej2

दरअसल चिड़ियाघर में तेंदुआ केज के उद्घाटन के लिए पहुंचे तेजप्रताप ने इस मौके पर तेज प्रताप ने कहा कि सरकार पर्यावरण एवं वन के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

बता दें कि 97.38 लाख की लागत से दो हजार वर्गमीटर में केज बनाया गया है। जू में पांच तेंदुआ हैं। वर्ष 2012 में हैदराबाद से दो तेंदुआ अदला-बदली के बाद लाए गए थे। वहीं तीन मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना से रेस्क्यू करके लाए गए हैं। इस केज में चार तेंदुआ के रहने की जगह है।

मौके पर विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. डीके शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक यूएस झा के साथ जू के निदेशक नंदकिशोर उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *