नवगछिया में एक बेहद दर्दनाक रेल हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पवन शर्मा के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई जब वह साइकिल से बिजली विभाग के ऑफिस से घर लौट रहे थे।

परिजनों के अनुसार, पवन शर्मा बिजली कनेक्शन बंद होने के बावजूद आ रहे बिल की शिकायत करने के लिए आवेदन देने गए थे। काम खत्म कर जब वह वापस लौट रहे थे, तभी मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास बंद रेलवे फाटक को पार करने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन शर्मा को ट्रेन करीब 50 फीट तक घसीटती चली गई। शरीर के दो हिस्से हो गए और सिर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक की जेब से मिले आवेदन पत्र और मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी पहचान की गई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....