नवगछिया/भागलपुर। सोमवार की देर शाम भागलपुर से नवगछिया के महादेवपुर घाट जा रहे कटिहार के छह छात्र गंगा नदी के बीच नाव पर फंस गए। अचानक आई आंधी और बारिश के कारण नाव बीच धारा में ही अटक गई, जिससे सभी छात्र घबरा गए।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF इंस्पेक्टर कुमार नीलू ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज से लगभग 400 मीटर की दूरी पर छात्रों की नाव फंसी हुई थी।

टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन छात्र और तीन छात्राओं को सुरक्षित अपनी बोट से निकालकर महादेवपुर घाट पहुंचाया। सभी छात्र सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

छात्रों ने SDRF को बताया कि वे प्रतियोगी परीक्षा देकर भागलपुर से लौट रहे थे, तभी मौसम खराब होने के कारण यह घटना हुई।

नवगछिया होते हुए उन्हें कटिहार अपने घर जाना था। इस नाव के आगे एक और नाव थी जिसपर करीब 20-25 लोग सवार थे। आंधी बारिश के दौरान वह नाव भी बीच गंगा में फंस गई। हवा इतनी तेज थी कि नाव पर सवार लोग दहशत में आ गए।

लोगों ने अपने घर व जानने वालों को फोन से सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ को जानकारी दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि एसडीआरएफ के रेस्क्यू के पहले इस अगले नाव के नाविक ने किसी तरह अपनी नाव को महादेवपुर घाट में किनारा लगा दिया।

इस नाव पर सवार औरंगाबाद निवासी छात्र प्रभात ने बताया कि उन्हें नवगछिया से ट्रेन पकड़कर गुवाहटी जाना था। इसलिए देर शाम बरारी घाट से रवाना हुई नाव पर सवार हुए। लेकिन आंधी बारिश के दौरान नाव बीच नदी में फंस गई। इसकी वजह से अफरातफरी मच गई।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet