नवगछिया। गोपालपुर के मकंदपुर में खेत में काम कर रही एक महिला और 4 साल के बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
जानकारी के अनुसार डुमरी देवी खेत में काम कर रही थीं, तभी झाड़ियों से निकले सियार ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान पास में मौजूद 4 वर्षीय अभिमन्यु कुमार को भी सियार ने काट लिया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब सियार भाग निकला।
घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला और बच्चे को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

सियार के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण डर के कारण खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने की मांग की है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
