भागलपुर : विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध होने के बाद भागलपुर से नवगछिया के बीच वैकल्पिक जलमार्ग को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। बरारी घाट और महादेवपुर घाट पर यात्रियों की सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

घाटों पर जगह-जगह शौचालय और पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने घाटों तक पहुंचने वाले मार्ग का समतलीकरण भी कराया है, जिससे बाइक और छोटे वाहनों का आवागमन आसान हो गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। बड़े स्टीमर पर पुलिस की निगरानी में यात्रियों को चढ़ाने और उतारने की व्यवस्था की जा रही है। निजी नावों के लिए किराया सूची भी प्रदर्शित की गई है। यदि कोई नाविक तय दर से अधिक किराया वसूलता है, तो यात्री नियंत्रण कक्ष में शिकायत कर सकते हैं, जिस पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए घाटों पर 24×7 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है और चिकित्सा शिविर भी लगातार संचालित हो रहे हैं। दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती के साथ प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।
भागलपुर जिला प्रशासन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....