नवगछिया : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद नवगछिया क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी छात्रों और छात्राओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें पढ़ाई और परीक्षा के लिए रोज गंगा पार करनी पड़ रही है।

महादेवपुर घाट पर नाव का इंतजार कर रहीं छात्रा प्रिंसी पांडे और स्मृति कुमारी ने बताया कि वे भागलपुर में परीक्षा देने के लिए नाव से आवागमन कर रही हैं। सेतु बंद होने के बाद समय, पैसा और मानसिक तनाव तीनों बढ़ गए हैं।

छात्राओं ने बताया कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्हें नाव और भीड़भाड़ वाले वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार तेज धूप में घंटों घाट पर खड़े होकर नाव का इंतजार करना पड़ता है। भीड़ अधिक होने के कारण समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी परेशानी शाम को घर लौटने में होती है। अंधेरा होने के बाद नाव सेवा बंद हो जाने से घाट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु बंद होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....