भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवगछिया में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, क्षेत्रीय सह संगठन प्रभारी मनीष पांडेय एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रफुल्ल चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गान से हुई। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और वैचारिक प्रशिक्षण पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, मनोज कुमार यादव, जिला महामंत्री प्रभुणंदन चौधरी, मुरारी चिरानिया, संजय शर्मा, पवन यादव, जिला मंत्री बासुकी मंडल, ममता रजक, दिनेश यादव एवं जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर को सात सत्रों में विभाजित किया गया है। प्रथम सत्र में पूर्व मंत्री सह विधायक सुरेंद्र मेहता ने देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों और संगठन की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil