नवगछिया पुलिस जिला के कदवा थाना परिसर में रविवार को आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष विक्रम कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराना था।

Whatsapp group Join

बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने सभी से पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना को साझा करने से बचने को कहा।

थाना अध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में खैरपुर पंचायत के मुखिया पंकज जायसवाल, सरपंच सुबोध कुमार मिश्रा, सोनू जायसवाल, रामदेव सिंह, नरेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *