नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी की नीयत से छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित पिता ने खरीक थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को शादी की नीयत से अपने साथ लेकर फरार हो गया है।
पिता ने यह भी बताया कि घर से जाते समय उनकी बेटी करीब 50 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण भी साथ ले गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच और छात्रा की खोजबीन में जुट गई है।

