परबत्ता थाना क्षेत्र की एक युवती ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद युवती और उसके परिवार में मानसिक तनाव का माहौल बना हुआ है।

Whatsapp group Join

पांच माह से चल रही फर्जी आईडी

पीड़िता ने साइबर थाना को दिए आवेदन में बताया कि पिछले करीब पांच महीने से उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई है। आरोप है कि उस आईडी से अश्लील गानों के साथ तस्वीरें और अन्य आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही हैं। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचा है।

चार युवकों पर आरोप

युवती ने शंकरपुर निवासी चुन्ना कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अभिषेक कुमार और नीतिश कुमार पर फर्जी आईडी बनाकर उसे संचालित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, पहले शिकायत करने पर कुछ पोस्ट हटाए गए थे, लेकिन बाद में फिर से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जाने लगी। 18 मई को दोबारा शिकायत करने पर आरोपितों द्वारा गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है।

साइबर थाना ने शुरू की जांच

पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर साइबर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights