नवगछिया : जपतेली गांव में देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में 40 वर्षीय किराना दुकानदार हिरा लाल राम की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में कई घरों की छत उड़ गई और जगह-जगह पेड़ व बिजली के पोल गिरने से सड़कें बाधित हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

छत से गिरने के बाद नहीं बच सकी जान

ग्रामीणों के अनुसार हिरा लाल राम रात में अपने घर की छत पर सो रहे थे। तभी अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। नीचे उतरने की जल्दबाजी में वह सीढ़ी की ओर जाने के बजाय सीधे छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ते में पेड़ और बिजली के पोल गिर जाने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई थी। समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक हिरा लाल राम गांव में किराना दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मंगली देवी और दो पुत्र हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दीवार गिरने से युवक गंभीर घायल

आंधी-तूफान के दौरान गांव के 20 वर्षीय सुमित कुमार भी हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि वह घर में चौकी पर सो रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई और उनका पैर टूट गया। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन सड़क बाधित होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गांव में मची भारी तबाही

वार्ड सदस्य मुरारी कुमार ने बताया कि आंधी-तूफान से गांव में भारी नुकसान हुआ है। दर्जनों घरों की छत उड़ गई है और कई जगह पेड़ व बिजली के पोल गिर गए हैं। रातभर लोग दहशत में जागते रहे।

प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और उचित मुआवजा देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण गांव में हालात बेहद खराब हो गए हैं और बिजली व सड़क व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet