नवगछिया : वैभव शर्मा के नेतृत्व में नवगछिया पुलिस जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चोरी हुआ एक मोबाइल फोन और एक अपहृत लड़की को भी सकुशल बरामद किया गया है।

एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत फरार अपराधियों, शराब तस्करों और वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

रंगरा थाना में कुख्यात अभियुक्त गिरफ्तार

रंगरा थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे कुख्यात अभियुक्त सुनील कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई रंगरा थाना कांड संख्या 60/24 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले भी कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

चोरी का मोबाइल बरामद

बिहपुर थाना पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोन के साथ मो. दिलो को गिरफ्तार किया। वहीं, खरीक थाना पुलिस ने गोलीबारी मामले में फरार चल रहे धर्मेंद्र मंडल और पंकज कुमार को भी गिरफ्तार किया। दोनों लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

इसके अलावा बिहपुर थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में सुधीर चौधरी और रौशन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गोपालपुर, भवानीपुर और कदवा थाना क्षेत्रों से पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अपहृत लड़की सकुशल बरामद

गोपालपुर थाना कांड संख्या 573/23 में अपहृत लड़की को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि जिले में अपराधियों, शराब तस्करों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *