अभिजीत दीपके की “कॉकरोच जनता पार्टी” की वेबसाइट, X अकाउंट और इंस्टाग्राम अकाउंट कथित तौर पर हैक और डाउन हो गए। इसके बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा — “कॉकरोच कभी मरते नहीं।”
Total Downloads: 198
यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे प्रतीकात्मक अंदाज में देख रहे हैं। दरअसल, कॉकरोच को दुनिया के सबसे जीवित रहने वाले जीवों में गिना जाता है।
डायनासोर से भी पुराने हैं कॉकरोच
वैज्ञानिकों के अनुसार कॉकरोच पृथ्वी पर लगभग 30 करोड़ साल से मौजूद हैं। यानी ये डायनासोर से भी पहले धरती पर आ चुके थे और आज तक जीवित हैं।

सिर कटने के बाद भी कई दिन तक जिंदा
कॉकरोच की सबसे हैरान करने वाली खासियत यह है कि सिर कटने के बाद भी वे कई दिनों तक जीवित रह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका शरीर छोटे-छोटे छिद्रों से सांस लेता है और उनका नर्वस सिस्टम शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैला होता है।
कई हफ्तों तक बिना खाने के रह सकते हैं
कॉकरोच बेहद कम संसाधनों में भी जिंदा रह सकते हैं। वैज्ञानिक बताते हैं कि वे कई हफ्तों तक बिना भोजन और कई दिनों तक बिना पानी के भी जीवित रह सकते हैं।
बिना नर के भी प्रजनन संभव
कुछ प्रजातियों में मादा कॉकरोच बिना नर के भी प्रजनन कर सकती है। इस प्रक्रिया को वैज्ञानिक भाषा में पार्थेनोजेनेसिस कहा जाता है।
इसी वजह से “कॉकरोच कभी मरते नहीं” वाली लाइन अब सोशल मीडिया पर केवल एक बयान नहीं, बल्कि मजबूती और वापसी के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है।
