31 मार्च के बाद रिलायंस जियो की फ्री इंटरनेट सर्विस खत्म हो जाएगी और 1 अप्रैल से आपको टॉप अप रिचार्ज कराने के बाद ही फायदा उठा सकेंगे।

Whatsapp group Join

images(4)

इतना ही नहीं इसके पहले आपको इस महीने 99 रुपए में जियो प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी। जिसमें सिर्फ डाटा के लिए पैसे खर्च करने होंगे। इसके बाद कॉलिंग, SMS और रोमिंग पूरी तरह फ्री रहेंगी। लेकिन इन सबके अलावा जियो की एक सर्विस बिना किसी प्लान के एक्टिव रहेगी। वह है कॉलर ट्यून…

कॉलर ट्यून की यह सर्विस रिलायंस जियो यूजर्स के लिए 1 अप्रैल के बाद भी फ्री रहेगी। हालांकि, इसके बारे में कई यूजर्स को पता नहीं है। कॉलर ट्यून के लिए टेलिकॉम कंपनियां सर्विस और सॉन्ग दोनों का अलग-अलग चार्ज लेती हैं। ऐसे में आपके पास जिओ सिम है तो कॉलर ट्यून फ्री में एक्टिवेट कर सकते हैं।

जियो की फ्री कॉलर ट्यून को लेकर कस्टमर केयर से बातचीत के दौरान पता चला कि ये सर्विस सितंबर से फ्री थी और अप्रैल के बाद भी ये फ्री रहेगी। इसको लेकर अभी कंपनी ने नया प्लान पेश नहीं किया है। ऐसे में जब तक कोई नया प्लान नहीं आता तब तक इसका कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *