नवगछिया : नवगछिया कचहरी परिसर से अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जमीन अतिक्रमण कर लगाए गए सभी दुकानों को जेसीबी द्वारा अतिक्रमण मुक्त किया गया.

18 naugachia bishu raut se atikraman

अतिक्रमण हटाने के लिए नवगछिया अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव, नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में किया गया. मालूम हो कि नवगछिया कचहरी परिसर में अवैध रूप से लगाये गए सभी दुकानदारों को नोटिस के माध्यम से 1 सप्ताह पहले ही सभी अवैध दुकानदारों को दुकान हटाने की बात कही गई थी. इसके अलावा अलाउंस भी करवाया गया था. जिसके बाद मंगलवार को कचहरी परिसर में अवैध रूप से बने सभी दुकानों को हटाया गया. वही कचहरी परिसर से दुकानों को हटाने से सभी दुकानदारों में में मायूसी छा गयी, दुकानदारों का कहना है कि वे लोग कई वर्षों से कचहरी परिसर में दुकान लगाते आ रहे है, इसी दुकानों से उनलोगों की रोजी रोटी भी चलती है. वहीं अनुमंडल परिसर से दुकान हटने से अधिवक्ताओं में भी रोष है. अधिवक्ताओं का कहना था कि कचहरी परिसर से दुकान हटने से काफी परेसानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि परिसर से सभी दुकान हटने से फोटोकॉपी के लिए भी उनलोगों को बहुत परेसानी का संने करना पर सकता है, साथ ही कचहरी परिसर से  दुकान हटने से चाय पीने के लिए भी बाहर जाना पर जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....