नवगछिया: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा की ओर से बुधवार को एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रैली का शुभारंभ बाल भारती विद्यालय (गौशाला रोड) परिसर से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, शाखा अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका, मंच के संरक्षक अभय प्रकाश मुनका, नरेश केडिया, प्रवीण केजरीवाल तथा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अजय कुमार रुंगटा ने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का प्रभावी माध्यम है। वहीं संरक्षक नरेश केडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को विदेशी मुद्रा और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करनी है, जिसके लिए ईंधन की खपत घटाना आवश्यक है। छोटी दूरी की यात्रा के लिए साइकिल सबसे बेहतर विकल्प है।

पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “जिंदगी और साइकिल दोनों में ‘चैन’ का होना जरूरी है।” शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, हृदय रोगों का खतरा कम होता है और प्रदूषण रहित परिवहन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि साइकिल का अधिक उपयोग कार्बन उत्सर्जन कम करने और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

‘युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ और ‘तेल बचाओ-साइकिल अपनाओ’ जैसे नारों के साथ निकली रैली बाल भारती विद्यालय से शुरू होकर महाराज जी चौक, हरिया पट्टी, भगत मोहल्ला, नवगछिया स्टेशन परिषद, माल गोदाम, मारवाड़ी विवाह भवन तथा गरीबदास ठाकुरबारी रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची।

रैली के समापन पर प्रतिभागियों के बीच ठंडा पानी, जूस और बिस्किट का वितरण किया गया। शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नवगछिया के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

मारवाड़ी युवा मंच ने लोगों से अपील की कि वे छोटी दूरी की यात्राओं के लिए साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे ईंधन की बचत, यातायात दबाव में कमी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ समाज, स्वच्छ पर्यावरण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए साइकिल उपयोग को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल भारती विद्यालय के संजय चिरानियां, शिक्षक पुरुषोत्तम जी, शाखा के उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग, उपकोषाध्यक्ष ओम यादुका, वरिष्ठ सदस्य गोविंद केडिया, कमल टिबड़ेवाल, संदीप चिरानियां, आनंद केडिया, पंकज टिबड़ेवाल, शंभू चिरानियां, विक्की केडिया, समाजसेवी डॉ. बी.एल. चौधरी, राजेश कनोडिया, प्रो. विजय कुमार, भगवती पंसारी, कमलेश अग्रवाल, डॉ. आनंद विक्रम सहित संस्था के कई सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş