नवगछिया। नगर परिषद क्षेत्र स्थित चेती दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी 12 जून 2026 को मंदिर स्थापना का आठवां वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गुरुदेव के आशीर्वाद से मंदिर के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री पीपलेश्वर नाथ महादेव एवं श्री भक्तेश्वर हनुमान जी के सान्निध्य में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड पाठ, दुर्गा पाठ, रुद्राभिषेक सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।

इसके अलावा दुर्गा पाठ ज्योत, भजन संध्या तथा चंदन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति भी दी जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि मंदिर का निर्माण 12 जून 2019 को हुआ था और इस वर्ष मंदिर अपने स्थापना के आठ वर्ष पूरे कर रहा है।

निवेदक: चेती दुर्गा मंदिर शहीद टोला परिसर, समस्त नगर परिषद, नवगछिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....