नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने कारोबारी के सिर में ताबड़तोड़ सात गोलियां दागीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी श्याम साह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्याम साह बुधवार रात करीब 9:30 बजे नवगछिया से मकई बेचकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पोखरिया चौक के समीप पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सिर में कई गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और एसडीपीओ अनिकेत अमर भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया।

एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि श्याम साह के खिलाफ गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इधर, मृतक की पत्नी उषा देवी ने हत्या के पीछे रंगदारी की मांग को कारण बताया है। उनका आरोप है कि तीन दिन पहले पीयूष यादव नामक व्यक्ति ने उनके पति से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उषा देवी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा राजकुमार दसवीं और छोटा बेटा राहुल कुमार पांचवीं कक्षा में पढ़ता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर यह हत्या हुई है, वहां पूर्व में भी आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। करीब पांच वर्ष पहले इसी इलाके में दो पशु व्यापारियों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसमें एक व्यापारी की मौत हो गई थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet