नवगछिया: बाइक चोरी के एक पुराने मामले में छह वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवगछिया के मुमताज मोहल्ला निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में मुमताज मोहल्ला के ही एक युवक ने सूरज कुमार पर बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
इसी बीच बुधवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है

